फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भाई के साथ बाइक से जा रही महिला की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भैया दूज पर मायके आई थी सविता, लिंक रोड पर बाइक से गिरकर हुई गंभीर घायल
विज्ञापन

मीरगंज। थाना मीरगंज क्षेत्र में शनिवार को लिंक रोड पर बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिचितों के मुताबिक, बरेली के जगतपुर निवासी 28 वर्षीय सविता पत्नी पंकज भाई दूज के त्योहार पर अपने मायके मोहम्मदगंज गांव आई हुई थी। शनिवार को वह अपने भाई सूरज के साथ बाइक से नानकमत्ता जा रही थी। बताया जाता है कि गांव से कुछ दूरी पर पहुंचते ही सविता बाइक से नीचे गिर गई। सड़क पर गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद भाई सूरज ने परिजनों की मदद से एंबुलेंस बुलवाई और उसे उपचार के लिए सीएचसी मीरगंज पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में डॉक्टरों ने सविता को मृत घोषित कर दिया। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें