फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: थाना समाधान दिवस में 19 शिकायतें, सात का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज और शाही थाने में फरियादियों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों ने दिए निस्तारण के निर्देश
विज्ञापन

मीरगंज। मीरगंज और शाही थाने में शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों थानों में कुल 19 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें सात का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित कर्मचारियों को सौंपते हुए समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
मीरगंज थाना सभागार में प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस संपन्न हुआ। यहां फरियादियों ने कुल 14 शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं शेष नौ शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। उधर, शाही थाने में थानाध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां पांच शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य पीड़ितों की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
थाना समाधान दिवस में मात्र तीन शिकायतें आईं
बहेड़ी। सीओ अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें तीन शिकायतें आई जो आपसी झगड़े से संबंधित थी ।इनमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। एक मामले में दोनों पक्षों में आपस में स्वयं ही फैसला कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें