फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस जैसे लक्षणों से ग्रसित महिला की मौत

विज्ञापन
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पीलीभीत की रहने वाली थी, दो दिन पहले निजी अस्पताल में कराया था भर्ती
विज्ञापन

भमोरा इलाके में भी मिला ब्लैक फंगस का मरीज

बरेली। ब्लैक फंगस जैसे लक्षणों से ग्रसित पीलीभीत की महिला की स्टेडियम रोड स्थित निजी अस्पताल में रविवार को मौत हो गई। डॉक्टरों ने शहर में ब्लैक फंगस का इलाज न होने पर उसे दिल्ली रेफर किया था। परिजन उसे ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। इसके अलावा भमोरा के एक व्यक्ति में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक दो दिन पहले पीलीभीत जनपद की रहने वाली महिला को शहर के रामपुर गार्डन स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे स्टेडियम रोड स्थित निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां शुरुआती जांच ब्लैक फंगस जैसे लक्षण मिलने पर डॉक्टरों ने दिल्ली रेफर कर दिया। इससे पहले की परिजन उसे ले जाते उसने दम तोड़ दिया। वहीं सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग का कहना है कि निजी अस्पताल की ओर से उन्हें ऐसी किसी महिला की मौत की जानकारी नहीं दी गई है, जिसमें ब्लैक फंगस जैसे लक्षण थे। वहीं भमोरा इलाके के गांव खुली में रहने वाले असगर के बेटे वकील अहमद को 20 दिन पहले सिर दर्द और बुखार की शिकायत हुई थी। परिवार वाले उनका गांव में ही इलाज कराते रहे। हालत में सुधार न होने पर तीन दिन पहले परिजन उन्हें बरेली के निजी अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने दिल्ली ले जाने की सलाह दी। पिता असगर के मुताबिक उन्होंने वकील अहमद को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया। जहां जांच में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें