पति ने दर्ज कराई थी अपहरण की रिपोर्ट
25 नवंबर को वह लापता हो गई। पति विशाल ने खुशबू के भाई और मां पर अपहरण का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस बीच खुशबू ने पुलिस अधिकारियों को एक वीडियो भेजा। वीडियो में उसने मर्जी से परिवार के साथ आने की बात बताई थी।
शुक्रवार को वह पति विशाल के साथ भोजीपुरा थाने पहुंची। उसने कहा कि वह अपनी मर्जी से बीमार भाई को देखने के लिए मायके गई थी। उसका अपहरण नहीं हुआ। वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है। प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने बताया कि खुशबू के अपहरण की विवेचना चल रही है। न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद मुकदमे का निस्तारण किया जाएगा।