फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ ही नहीं ननदोई भी बना हैवान: महिला ने जब सुनाई आपबीती तो भड़का पति, न सुनी पत्नी की, उल्टा ऐसा किया सलूक

Wed, 20 Sep 2023 10:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, भोजीपुरा (बरेली)

सार

UP Crime News: पति की गैरमौजूदगी में जेठ ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पति के लौटने पर उसने जानकारी दी। आरोप है कि शिकायत करने की जगह उल्टा वह मायके से रुपये लाने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दर्ज कराई रिपोर्ट में विवाहिता ने बताया कि पति ट्रक चलाता है। उसकी गैरमौजूदगी में जेठ ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पति के लौटने पर उसने जानकारी दी। आरोप है कि शिकायत करने की जगह उल्टा वह मायके से रुपये लाने का दबाव बनाने लगा। पिटाई करने के बाद ट्रक लेकर चला गया। जेठ और ननदोई ने फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह मायके चली गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन

बुधवार को विवाहिता ने मां के साथ थाने पहुंचकर पति रनमस्त खां, जेठ हसन खां और ननदोई मैसर खां पर रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें उसने बताया कि पति की अनुपस्थिति में तीन महीने पहले जेठ हसन खां रात में बदूंक लेकर आया और डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। जब पति वापस घर आया तो विवाहिता ने मामले की जानकारी पति को दी। पति ने उसकी तरफ लेने की जगह उल्टा उस पर ही भड़क गया। 
विज्ञापन

आरोपी ने उससे दहेज के रूप में रुपये की मांग की। मारपीट के बाद वह ट्रक लेकर फिर निकल गया। इसके बाद पति की गैर मौजूदगी में जेठ ने फिर से महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद नंदोई मैसर खां ने भी महिला के साथ तमंचे की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि इससे पहले भी उसकी नीयत खराब थी। वह उससे मोबाइल पर अश्लील बातें करता था और आते-जाते उसके साथ छेड़खानी भी करता था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें