मीरगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर हो गई। अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। इसमें बाइक सवार मीरगंज के थाना नौसना निवासी राजदा (55) की मौत हो गई। भूरे खां के पैर में फ्रैक्चर हो गया। महिला के पोते की हालत नाजुक है। कार सवार वन विभाग के अधिकारी बाल-बाल बच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना लभारी पुलिस चौकी के पास दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर गई पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। वहां उपचार के दौरान राजदा ने दम तोड़ दिया। भूरा खां के पैर में फ्रैक्चर पाया गया। महिला के पोते की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।