नवाबगंज। मोहल्ला बहोरनगला निवासी राजेश कुमार (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए पुलिस को पत्र दिया। पुलिस ने शव को परिजनों कौ सौंप दिया।
मोहल्ला बहोरनगला निवासी तेजराम ने बताया कि वह किसान हैं। उनके छोटे बेटे सुनील कुमार की सोमवार को शादी थी। मंगलवार की भोर में बड़े बेटे राजेश कुमार के सीने में दर्द हुआ। उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से बरेली रेफर किया गया। वहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान जान चली गई। सूचना पर मौके पर गई पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी की। परिजनों ने पत्र देकर पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया। बाद में अंत्येष्टि की गई। इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना से अधिकारियों को अवगत करा दिया है।
शादी के घर में मौत की सूचना से खुशियां मातम में बदल गईं। राजेश कुमार के पिता, मां शांतिदेवी, पत्नी प्रेमवती, भाई सुनील कुमार, बेटे सार्थक (9) और केशव (8) रो-रोकर बेहाल हैं।