फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धारदार हथियार से सिर पर प्रहार कर महिला की हत्या, पशुशाला में चारपाई पर मिला लहूलुहान शव

Wed, 07 Aug 2024 12:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के गांव कुड्डडा में महिला की हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उसका शव पशुशाला में चारपाई पर मिला। उसके सिर पर धारदार हथियार से प्रहार किया गया। मृतका के बेटे ने रिश्ते के तहेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो, शोकाकुल परिवार की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव कुड्डडा में 58 साल की महिला रामबेटी की सिर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उनके बेटे महेंद्र ने घर से आकर पशुशाला में बिस्तर पर मां का रक्तरंजित शव पड़ा देखा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


महेंद्र ने बताया कि उनके रिश्ते के तहेरे भाई नत्थू से उनकी पुरानी दुश्मनी चल रही है। तीन दिन पहले पड़ोस में एक बच्चे की जन्मदिन पार्टी में दोनों के बच्चों में विवाद हो गया था। नत्थू पक्ष ने महेंद्र के बेटे पर घर में घुसकर फायरिंग का आरोप लगाया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। नत्थू और महेंद्र पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी। 

विज्ञापन

पहली बार पशुशाला में सोई थी महिला 
महेंद्र ने आशंका जताई कि अक्सर वही पशुशाला में सोते थे लेकिन मंगलवार रात मां ने कहा कि तुम घर पर सो जाओ, मैं यहां सो जाती हूं। शायद हमलावर महेंद्र की हत्या करने आए थे, जो उनकी मां की हत्या कर गए। अधिकारियों ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। 

शुरू में गोली मारकर हत्या की चर्चा थी लेकिन फॉरेंसिक टीम और पुलिस की जांच में यह बात साबित नहीं हुई। महिला के सिर पर पीछे की ओर घाव था जो किसी फरसे या कुल्हाड़ी का माना जा रहा है। आरोपी पक्ष की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें