फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। विवाहिता का कहना है कि ससुराल में उसे खाने पीने को नहीं दिया जाता था. जिस कारण उसका बच्चा बेहद कमजोर पैदा हुआ। पैदा होने के चार महीने में ही बच्चे की मौत हो गई। विवाहिता ने पति, सास, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ सुभाष नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सुभाष नगर की रह रही रन्जू ने बताया कि उसकी शादी वनखंडीनाथ मंदिर के पास पानी की टंकी के सामने रहने वाले वीरेंद्र उर्फ विजेंद्र से 28 अक्तूबर 2020 को हुई थी। तिलक समारोह में उसके पिता ने ढाई लाख रुपये और एक मोटर साइकिल दी थी। बावजूद इसके ससुराल वाले पांच लाख रुपये मांग रहे थे। इससे रन्जू के पिता को काफी आघात पहुंचा और शादी से चार दिन पहले 24 अक्तूबर को हार्ट अटैक के कारण पिता की मृत्यु हो गई। मां व भाइयों ने फिर भी किसी तरह से विवाह संपन्न कराया। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल में उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। भूखा प्यास रखकर उसे यातनाएं दी जाती थी। 14 फरवरी 2021 को रन्जू अपने मायके आ गई। दस जुलाई को उसने एक पुत्र को जन्म दिया। काफी कमजोर होने के कारण शिशु की बीती दो नवंबर को बच्चे की मौत हो गई। तब भी ससुराल पक्ष से कोई नहीं आया। रन्जू का कहना है कि पांच जनवरी को पति उसे बुलाकर ले जा रहा था। रास्ते में चौपुला चौराहे के पास पति ने उसके साथ मारपीट की। राहगीरों ने किसी तरह से उसे बचाया। रन्जू की शिकायत पर सुभाष नगर पुलिस ने पति वीरेन्द्र के साथ सास-ससुर, ननद-देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें