दीवार गिरने से महिला की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीबीगंज में भी हुआ हादसा
सीबीगंज क्षेत्र के बल्लाकोठा गांव में भी एक दीवार गिरने से 25 वर्षीय गणेशी देवी की मौत हो गई। वह पशुओं के लिए चारा डालने गई थीं। तभी तेज आंधी चलने लगी और मकान की दीवार उनके ऊपर गिर गई। परिवार में चीखपुकार मच गई। ग्रामीणों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें- बरेली में फिर बदला मौसम: तेज हवा के साथ हुई बारिश, पेड़ और खंभे गिरे, बिजली आपूर्ति बाधित
शहर के 12 फीडर प्रभावित
शहर के करीब 12 फीडर आंधी-बारिश से प्रभावित हुए हैं। जिले में करीब 15 पोल और इतनी ही जगह पेड़ टूटने से सड़कों पर आवागमन बाधित हुआ है। उपकेंद्रों में पानी भरने व तार टूटने से शहर समेत जिले के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है। किला क्षेत्र में स्वाले नगर में रोड पर बरसों पुराना पेड़ गिर गया है। इससे दिल्ली हाइवे पर लंबा जाम लग गया है। 33 केवी मढ़ीनाथ की लाइन ब्रेकडाउन में होने के कारण उपकेंद्र से पोषित सभी पोषक बंद है। सप्लाई नॉर्मल होने में लगभग चार से पांच घंटे का समय लगेगा।