शाहजहांपुर में ब्लैक फंगस से एक महिला (50) की सोमवार रात मौत हो गई। इसके अलावा तीन और मरीजों में ब्लैक फंगस के लक्षण मिले है। डॉक्टर ने दो मरीजों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। इनमें से एक मरीज दिल्ली के और दूसरा लखनऊ के अस्पताल में भर्ती है। झांसी में भी चार नए मामले सामने आए हैं।
उत्तर प्रदेश में ब्लैग फंगस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शाहजहांपुर में ब्लैक फंगस से महिला की मौत हो गई है। जबकि तीन नए मरीज मिले हैं। वहीं, झांसी जिले में भी ब्लैक फंगस के चार मरीज मिले हैं। इनमें से एक का ऑपरेशन हो गया है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर में ब्लैक फंगस से एक महिला (50) की सोमवार रात मौत हो गई। इसके अलावा तीन और मरीजों में ब्लैक फंगस के लक्षण मिले है। डॉक्टर ने दो मरीजों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। इनमें से एक मरीज दिल्ली के और दूसरा लखनऊ के अस्पताल में भर्ती है।
तीसरे मरीज की हालत स्थिर है जिसकी वजह से मरीज के तीमारदार ने बाहर जाने से इंकार कर दिया है। मरीज अपने घर में रहकर जरूरी इलाज करा रहा है। खुटार के गांव प्रसादपुर निवासी एक महिला को बीस दिन पहले बुखार आ गया था। बाद में उनको सिरदर्द की समस्या हो गई।
विज्ञापन
गांव नरौठा और मैलानी कस्बे में डॉक्टरों को दिखाने के बाद भी लाभ नहीं होने पर परिवार के लोग उनको शाहजहांपुर के निजी अस्पताल लाए थे। यहां ब्लैक फंगस की पुष्टि होने के बाद महिला को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया था। सोमवार रात लखनऊ ले जाते समय महिला की मौत हो गई।
इसके बाद परिवार के लोग शव को घर ले आए और मंगलवार को गांव के पास अंतिम संस्कार कर दिया गया। खुटार सीएचसी से टीम गांव पहुंची और परिवार के लोगों की जांच की। उधर, पुवायां के गांव पकड़िया हकीम में फंगस से प्रभावित एक मरीज (46) मिला है।
पीड़ित को सिरदर्द की शिकायत है। परिवार के लोग युवक को इलाज के लिए लखनऊ ले गए हैं। मरीज को चार दिन पहले सिरदर्द की शिकायत हुई थी। वे लोग उन्हें शाहजहांपुर में एक निजी डॉक्टर के यहां ले गए। मना करने पर दूसरे निजी डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने फंगस से तबीयत खराब होने की आशंका जताते हुए मरीज को बरेली ले जाने की सलाह दी।
बरेली के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन की बात कही गई तो वे मरीज को लखनऊ ले गए हैं। वहीं एक मरीज का इलाज दिल्ली और दूसरे का घर चल रहा है। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि आंख, नाक या चेहरे पर सूजन महसूस करना, डायबिटीज अनियंत्रित होने पर मरीज सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लें।
अपनी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने की जरूरत है। जिन लोगों को कोरोना संक्रमण हो चुका है, वे लोग अपना ज्यादा ख्याल रखें। कोरोना संक्रमण होने के बाद प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। सीएमओ ने बताया कि ब्लैक फंगस में दी जाने वाली आवश्यक दवाएं पर्याप्त हैं। कुछ इंजेक्शन की कमी है जिसके लिए शासन को लिखा गया है।
झांसी में ब्लैक फंगस के चार मरीज मिले, एक का हुआ ऑपरेशन
झांसी जिले में ब्लैक फंगस के चार नए मरीज मिले हैं, इन्हें महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा एक मरीज का ऑपरेशन करके नाक से फंगस निकली गई है। वहीं, शासन की तरफ से मेडिकल कॉलेज को मंगलवार को 25 एंटी फंगल इंजेक्शन भी उपलब्ध कराए गए, जिन्हें मरीजों को लगा दिया गया।