फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो साल के बेटे को फंदे से लटकाकर खुद भी लटक गई महिला, सामने आई चौंकाने वाली वजह

Fri, 25 Dec 2020 08:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी जिले के बेलरायां पुलिस चौकी इलाके के भूलनपुर गांव में दो साल के पुत्र को फंदे से लटकाने के बाद महिला ने खुद भी छप्पर की बढ़ेर से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के पीछे आर्थिक तंगी के कारण पारिवारिक कलह वजह बताई जा रही है। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत का कारण फंदा लगने से दम घुटना सामने आया है। गांव भूलनपुर निवासी बसंती देवी ने बताया कि वह पति लेखराम, पुत्री और छोटे पुत्र के साथ दूसरे घर में रहती है, जबकि बड़ा बेटा महेश पत्नी संगीता देवी (25) और दो छोटे पुत्रों के साथ कुछ दूरी पर अलग छप्पर डालकर रहता है। 

महेश एक माह पहले देहरादून मजदूरी करने गया था। गुरुवार को वह परिवार के साथ खेत पर काम करने गई थी। पुत्रवधू संगीता देवी (25) दो वर्षीय पुत्र जितेंद्र के साथ अपने घर पर थी। देर शाम जब परिवार के लोग घर वापस आए तो देखा कि संगीता और जितेंद्र का छप्पर की बढ़ेर में रस्सी के सहारे शव लटक रहा था। 
विज्ञापन


यह देख परिवार में कोहराम मच गया। घर वालों ने घटना की सूचना मृतका के पति महेश को दी और उसके आने का इंतजार करने लगे। शुक्रवार सुबह किसी ने मां-बेटे के फंदा लगाकर जान देने की सूचना बेलरायां चौकी पुलिस को दी। 
विज्ञापन

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक तिकुनियां राजकुमार, बेलरायां चौकी इंचार्ज योगेश तेवतिया, प्रधान के पति ध्रुव वर्मा और मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे, जिसमें फंदा लगने से दम घुटने से मौत की बात सामने आई है। मृतका का पति व ससुराल के अन्य लोग आत्महत्या करने की वजह नहीं बता पा रहे हैं, लेकिन पुलिस इसे आर्थिक तंगी के कारण घरेलू कलह मान रही है। 

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रही है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है, रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
-राजकुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली तिकुनियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें