फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चूहे की वजह से आफत में पड़ गई महिला की जान, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Sun, 19 May 2024 03:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में गैस लीकेज होने से लगी आग से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि चूहे ने सिलिंडर का पाइप काट दिया था, जिससे गैस लीक हो रही थी। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में चूहे की वजह से एक महिला की जान आफत में पड़ गई। दरअसल, चूहे ने रसोई में रखे गैस सिलिंडर के पाइप को कुतर दिया, जिससे गैस लीक होने लगी। जैसे ही महिला ने गैस चूल्हा जलाया तो आग भड़क गई। आग से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन


थाना बारादरी क्षेत्र के गोसाई गौंटिया संजय नगर निवासी ओमकार ने बताया कि रविवार सुबह उनकी पत्नी 25 वर्षीय शीला देवी रसाई में खाना बनाने के लिए गई थीं। अचानक गैस लीक होने से शीला देवी के कपड़ों ने आग पकड़ ली। इससे वह बुरी तरीके से जल गईं। शीला ने शोर मचाया तो उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग उनके घर की ओर दौड़े। 

Trending Videos
विज्ञापन

महिला की हालत गंभीर 
परिवार के लोग एंबुलेंस की मदद से शीला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा है। शीला की हालत नाजुक बनी हुई है। वह 80 फीसदी तक जल गई हैं। उनके कपड़े पूरी तरह से जलकर शरीर से चिपक गए थे। शीला के पति ने बताया कि चूहे ने इनके चूल्हे से सिलिंडर में लगे गैस पाइप को काट दिया था, जिसकी वजह से गैस लीक हुई और रसोई में आग भड़क गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें