महिला की हालत गंभीर
परिवार के लोग एंबुलेंस की मदद से शीला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा है। शीला की हालत नाजुक बनी हुई है। वह 80 फीसदी तक जल गई हैं। उनके कपड़े पूरी तरह से जलकर शरीर से चिपक गए थे। शीला के पति ने बताया कि चूहे ने इनके चूल्हे से सिलिंडर में लगे गैस पाइप को काट दिया था, जिसकी वजह से गैस लीक हुई और रसोई में आग भड़क गई।