बोली- अभी से पति को छोड़ दिया
पंचायत में निर्णय के बाद कोतवाली ने ही ससुरालियों के सामने उसने अपने पैरों से बिछिया निकाल दिए और माथे पर लगी बिंदी को हटा दिया। उसने कहा कि अभी से ही उसने पति को छोड़ दिया। मकान में लगाई गई रकम उसे दिलाई जाए।
ये भी पढ़ें- महिला दरोगा की शादी का चर्चा: दूसरे समुदाय के लकड़ी कारोबारी की बनेंगी दुल्हन, भाई बोला- एडीजी साहब बहन का...
महिला शिक्षामित्र का पति और ससुरालियों से इससे पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। विवाद पर कई बार कोतवाली में पंचायत भी हुई है, लेकिन शुक्रवार को विवाहिता ने स्पष्ट कह दिया कि वह अब पति के साथ नहीं रहेगी। इसके बाद विवाहिता अपने मायके वालों के साथ चली गई।