फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, ससुरावाले फरार, मां ने दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट

Mon, 16 Sep 2024 06:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह विवाहिता का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। मृतका की मां ने दहेज हत्या के आरोप में ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
भोजीपुरा थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सोमवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के बाद विवाहिता के ससुरालवाले फरार हो गए हैं। 

विज्ञापन


भोजीपुरा के गांव मुड़िया चेतराम निवासी अनीस अंसारी ने 16 अक्टूबर 2022 को कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय निवासी शब्बो की पुत्री साईमा से निकाह किया था। शब्बो ने बताया कि उसने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था। आरोप है कि शादी के दो माह बाद ही ससुरालवाले उसे प्रताड़ित करने लगे थे। इसे लेकर पंचायत भी हुई तो कुछ दिन ठीक से रखा था। इसी दौरान साईमा ने एक पुत्र को जन्म दिया। 

ससुरालवालों ने दी थी धमकी 
शब्बो का आरोप है कि ससुरालवालों ने धमकी दी कि उनकी मांग पूरी नहीं की तो जान से मार देंगे। साईमा ने यह बात उसे बताई थी। सोमवार सुबह उसका शव छत के कुंदे पर रस्सी के सहारे लटकता मिला। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी, सीओ हाइवे नितिन कुमार मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने गहनता से निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका की मां शब्बो की तहरीर पर पुलिस ने पति अनीस अंसारी, जेठ भूरा, ससुर नूर हसन उर्फ़ राजू के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी ने बताया कि आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें