रामनगर। पांच माह पहले एक बच्ची को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या की आरोपी युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रामनगर के रामलखन की सात साल की बेटी नैना मोहल्ले में खेल रही थी। तभी मोहल्ले की युवती ने खेलते समय कोई जहरीला पदार्थ उसे खिला दिया। इससे बच्ची की मौत हो गई थी। इस मामले में बच्ची के पिता ने सरोज पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती पांच माह से फरार चल रही थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि युवती सरोज का बच्ची के चाचा से प्रेम-प्रसंग था। इसकी जानकारी होने पर दोनों परिवारों में तनातनी हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने युवक को कहीं बाहर काम करने के लिए भेज दिया था। इससे नाराज युवती ने बदला लेने के लिए युवक की सात साल की भतीजी को जहर खिला दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। संवाद