फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टैंकर से तेल चोरी करते पकड़े गए आरोपियों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। डिपो से एटीएफ ले जा रहे तेल टैंकर को रास्ते में रोककर बुधवार को तेल चोरी किए जाने के मामले में टैंकर चालक मोहल्ला फूटा दरवाजा निवासी शबाब खान व मोहल्ला नगरिया सतन निवासी परिचालक अर्जुन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एसडीएम नहने राम ने बताया कि बुधवार सुबह 11 बजे सूचना मिली थी कि स्टेशन रोड स्थित कान्हा गोशाला के समीप तेल टैंकर से तेल की चोरी हो रही है। सूचना पर पुलिस बल के साथ तहसीलदार, पूर्ति निरीक्षक मौके पर पहुंचे तो हकीकत देखी। आरोपियों को पुलिस ने मौके पर दबोच लिया। पुलिस को मौके से 30 लीटर चोरी के तेल से भरी कैन, एक खाली कैन व प्लास्टिक का पाइप भी मिला। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे सुबह दस बजे तेल डिपो से एटीएफ से भरा 20 हजार लीटर का टैंक लेकर एअरफोर्स स्टेशन जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में टैंकर रोककर तेल चोरी करने लगे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे तेल चोरी कर इसको बेचकर ज्यादा मुनाफा कमाते हैं। बाद में एटीएफ से भरे टैंकर को पुलिस की कस्टडी में एअरफोर्स स्टेशन बरेली पहुंचाया गया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ टैंकर मालिक ने भी बुधवार को थाना पुलिस में तहरीर दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें