फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती... दुष्कर्म: आरोप लगा तो सिपाही ने कर ली शादी, समझौता होने पर पीड़िता को छोड़ दिया

Sat, 25 Feb 2023 10:59 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सहारनपुर की रहने वाली महिला शुक्रवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची। उसने आरोपी सिपाही के खिलाफ शिकायत की। इस पर एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जिले की महिला ने बरेली में तैनात सिपाही पर शादी कर छोड़ देने का आरोप लगाया है। सीओ ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। महिला ने बताया कि 2017 में उसकी शादी सहारनपुर में हुई थी। आपसी विवाद में पति ने उसे घर से निकाल दिया और दोनों बेटों को साथ रख लिया। 

विज्ञापन


फेसबुक के जरिये बरेली में तैनात मुजफ्फरनगर निवासी सिपाही से उसकी पहचान हुई। उसने कई बार बरेली के होटल में ले जाकर उसकी मर्जी के बिना संबंध बनाए। महिला ने शादी करने को कहा तो सिपाही टालमटोल करने लगा। धोखाधड़ी का अहसास होते ही महिला ने सहारनपुर में सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। 

विज्ञापन

25 जनवरी को की थी शादी 

मुकदमे से बचने के लिए सिपाही ने 25 जनवरी को मुजफ्फरनगर में महिला से शादी कर ली। इसके बाद दोनों बरेली में किराए के मकान में रहने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म के मुकदमे में समझौते के बाद सिपाही पति उसे प्रताड़ित करने लगा। सप्ताह भर पहले वह उसे छोड़कर चला गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें