फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नाबालिग बेटी से पिता करता है छेड़खानी, किशोरी की मां ने कैंट थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

Tue, 29 Jul 2025 04:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में शर्मनाक मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि उसका पति 14 वर्षीय नाबालिग बेटी से छेड़खानी करता है और अपने सामने जबरन उसके कपडे़ उतरवाता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने पति पर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह उसकी 14 वर्षीय बेटी से छेड़खानी करता है। उसके जेवर, नकदी व स्कूटी लेकर भाग गया है। एडीजी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर कैंट पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

विज्ञापन


कैंट क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली महिला ने एडीजी रमित शर्मा को बताया कि उसका पति आपराधिक प्रवृत्ति का है और पहले रामपुर जेल में बंद रहा है। महिला अपनी 14 साल की बेटी व 11 साल के बेटे के साथ घर पर रहती है। पति जब जेल से छूटकर आया तो 14 वर्षीय पुत्री पर बुरी नजर रखने लगा।

यह भी पढ़ें- ड्रोन की खुल गई पोल: अफवाहों पर यकीन न करें लोग... बरेली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन


वह बेटी को अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। उसे अपने सामने ही कपड़े बदलने के लिए कहता। बेटी ने बताया तो उन्होंने पति का विरोध किया। तब वह घर से चला गया। महिला भी लोकलाज के कारण चुप रही।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि 18 मई को उसका पति दोबारा घर आया और बेटी से छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर पति ने दोनों की पिटाई की। घर में रखा मोबाइल फोन, जेवर और उनकी स्कूटी छीनकर ले गया। जाते वक्त उसने पत्नी की मांग का सिंदूर पोंछा और माथे पर थूक दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें