फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, गोली लगने से दोनों घायल

Tue, 29 Jul 2025 02:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में दंपती से लूट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दोनों के पैरों में गोली लगी है। एक सिपाही भी घायल हुआ है।

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों बदमाश - फोटो : पुलिस विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र में पुलिस ने लूट व छिनैती करने वाले दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में पुलिस की गोली लगी है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो कारतूस, लूटा हुआ मोबाइल फोन व सोने के आभूषण बरामद कर लिए गए। लूट की घटना में प्रयुक्त चोरी की बाइक भी बरामद की गई है। 

विज्ञापन


सीओ हाईवे नीलेश मिश्र ने बताया कि बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा निवासी बब्बू और शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर निवासी शानू ने कुछ दिन पहले बिथरी क्षेत्र में दंपती से लूट की घटना करना कबूल किया। बदमाशों ने स्वीकार किया कि अनिल गुप्ता नाम के सराफ को कुछ जेवर बेच दिए हैं। सराफ से पूछताछ की जाएगी। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार कराया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें