फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पति बनाता है अप्राकृतिक संबंध': देवर करता है अश्लील हरकतें, पीड़िता बोली- ससुराल में नरक बन गई जिंदगी

Sat, 28 Jan 2023 12:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

पीड़ित महिला की शादी दो साल पहले हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। उसने पति, देवर और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि विरोध पर उसके साथ मारपीट की जाती। देवर भी अश्लील हरकतें करता है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना नवाबगंज पुलिस ने आरोपी पति, देवर और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस को सौंपी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये मांग की मांग करने लगे। विरोध पर उसे प्रताड़ित किया जाता। सास भी पिटाई करती है। पति जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है। पति की गैरमौजूदगी में देवर भी अश्लील हरकत करता है। विरोध करने पर उसे पीटा जाता है। 

विज्ञापन

पति ने गला दबाकर हत्या की कोशिश की 

पीड़िता के मुताबिक दहेज में एक लाख रुपये न देने पर पति, देवर और सास उसे और प्रताड़ित करने लगे। उसका आरोप है कि एक रात पति ने गला दबाकर कर उसे मारने की कोशिश की। वहीं देवर उस पर गंदी नजर रखता है। उससे अश्लील हरकतें करता है। विरोध करने पर गंदी गालियां देता है। कई दिनों तक डर के कारण चुप रही, लेकिन अब बर्दाश्त नहीं होता। 

पिता ने किया ऐसा पाप: बेटी को जिंदा बोरी में डाल तालाब में फेंका, खूब बहाए घड़ियाली आंसू, सामने आया खौफनाक राज

पीड़ित महिला ने बताया कि देवर की शिकायत पर भी पति उसका ही पक्ष लेता है। कहता है कि तुझे यहां रहकर सबकुछ सहन करना होगा। पति और ससुरालवालों को जुल्म से आजिज होकर वह गुरुवार को थाने पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर गुरुवार को छेड़छाड़, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें