फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: बरेली कॉलेज में 26 से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश, चार जनवरी से प्रयोगात्मक परीक्षाएं

Fri, 22 Dec 2023 07:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली कॉलेज में 26 से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। इसके बाद प्रयोगात्मक परीक्षाओं को कराया जाएगा। इसकी तारीख घोषित कर दी गई है। 
विज्ञापन
बरेली कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली कॉलेज में शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। 26 से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। 26 और 27 दिसंबर को कॉलेज कार्यालय और पुस्तकालय भी बंद रहेगा। वहीं क्रिसमस के उपलक्ष्य में 25 दिसंबर को अवकाश रहेगा। प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय की ओर से जारी पत्र के अनुसार 23 दिसंबर को भी कॉलेज खुलेगा। महाविद्यालय के अवकाश कैलेंडर में प्रिंटिंग की त्रुटि से लाल स्याही अंकित हो गई है, जबकि शनिवार को अवकाश नहीं है।

विज्ञापन


प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि की गई जारी
बरेली कॉलेज की ओर से स्नातक स्तर की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी गई है। इसमें वनस्पति विज्ञान विभाग के पहले, तीसरे और पांचवे सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं चार जनवरी से कराई जाएंगी। बीएससी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा चार से छह तारीख तक, पांचवे सेमेस्टर की आठ और नौ को व बीएससी प्रथम सेमेस्टर 10 से 12 जनवरी तक चलेगी। शिक्षा विभाग प्रभारी प्रो. दीप्ती जौहरी के अनुसार बीए पहले, तीसरे व पांचवे सेमेस्टर की संभावित प्रयोगात्मक परीक्षा चार से 10 जनवरी तक कराई जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें