फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदपुर के गांव में खेतों में भालू को टहलता देख भाग खड़े हुए किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर (बरेली)। पिपरथरा गांव में शनिवार तड़के खेतों पर पहुंचे लोगों ने एक भालू को वहां घूमता देखा तो उनका पसीना छूट गया। दहशत के मारे बच्चों को घरों में बंद कर दिया गया। सूचना देने के बाद पहुंची बरेली और पीलीभीत वन विभाग की टीम ने 10 घंटे तक मशक्कत के बाद भालू को ट्रैंक्युलाइज कर पकड़ा। जांच की गई तो पता चला कि खेतों धारदार तारों में फंसकर भालू घायल हो गया था।
विज्ञापन

फरीदपुर मुख्यालय से 15 किमी दूर पिपरथरा गांव में सुबह पांच बजे केले के खेत में किसानों ने भालू को टहलते देखा तो घबरा गए। किसानों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। वन विभाग को सूचना देने के बाद इंस्पेक्टर फरीदपुर धर्मेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद वन विभाग के रेंज ऑफिसर मुकेश कुमार कांडपाल भी टीम के साथ पहुंच गए। चीफ कंजरवेटर ललित वर्मा भी आ गए। भालू को पकड़ने के लिए पिंजड़ा भी मंगा लिया गया।
भालू को ट्रैंक्युलाइज करने के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व की टीम आने के बाद उसे पकड़ने का अभियान शुरू किया गया। किसान राजीव सिंह उर्फ बबलू के तीन एकड़ केले के खेत के चारों तरफ से घेराबंदी की गई। ड्रोन कैमरे से भालू पर निगरानी के साथ बुलडोजर पर बैठकर उसे ट्रैंक्युलाइज किया गया। शॉट लगने के कुछ ही देर बाद भालू बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद उसे नशे की एक और डोज दी गई। पूरे दिन चले अभियान के बाद शाम को उसे पिंजड़े में कैद किया गया।
विज्ञापन

भालू ने वन विभाग की टीम को खूब छकाया
भालू पकड़ने गई वन विभाग की टीम को करीब 12 घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। सुबह आठ बजे वन विभाग की टीम गांव पहुंच गई। दिन भर रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान भालू ने केले के खेत में जमकर उत्पात मचाया। तीन एकड़ खेत में में वह इधर से उधर भागता रहा। टीम उसे ट्रैंक्युलाइज करने के लिए पीछे दौड़ती रही। शाम छह बजे भालू को पूरी तरह कब्जे में लिया जा सका। भीड़ की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आई तो पुलिस ने डंडे फटकार उसे खदेड़ दिया।
पीलीभीत के जंगल में छोड़ा जाएगा भालू
कलीनगर (पीलीभीत)। फरीदपुर से पकड़कर लाए गए भालू को जांच के बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल में छोड़ा जाएगा। डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने बताया कि फरीदपुर में पहुंचे भालू को पकड़ने के लिए पीलीभीत की रैपिड रिस्पांस टीम को मौके पर भेजा गया। एसडीओ सतपाल प्रसाद के नेतृत्व में पशु चिकित्सक दक्ष गंगवार की टीम ने भालू को ट्रैंक्युलाइज कर रेस्क्यू किया। संवाद
------------
भालू खेतों में लगे तार से कट जाने से घायल था। उसे इलाज के लिए पीलीभीत ले जाया गया है। पहले उसका वहां इलाज किया जाएगा। सही होने पर उसे टाइगर रिजर्व में छोड़ दिया जाएगा। - मुकेश कुमार कांडपाल, रेंजर फरीदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें