फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़ापे का जानलेवा इश्क: महिला ने डॉक्टर पति को दूध में दी नींद की गोली, प्रेमी से पिटवाया; नशे ने बिगाड़ा खेल

Fri, 31 Oct 2025 10:48 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

सेवानिवृत्त डॉक्टर ने इंस्पेक्टर को बताया कि उनको दूध में नींद की गोली देने के बाद पत्नी ने सौरभ को बुला लिया था। सौरभ शराब का लती है। उसने पत्नी से शराब पीने की जिद की तो घर में रखी उनकी शराब पत्नी ने सौरभ को पिला दी। महंगी शराब देखकर सौरभ होश खो बैठा और जमकर शराब गटक गया।
विज्ञापन
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति की हत्या की साजिश - फोटो : Chatgpt AI Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बरेली स्थित सुभाषनगर थाना क्षेत्र निवासी सेवानिवृत्त डॉक्टर की पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करने की साजिश रच डाली। दूध में नींद की ओवरडोज गोलियां देकर पति को बेहोश कर दिया और प्रेमी ने नशा करके उनको बंधक बनाकर पिटाई की। प्रेमी के नशे में बेसुध होने का फायदा उठाकर डॉक्टर ने मोहल्ले में जाकर जान बचाई। पुलिस ने पत्नी व प्रेमी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

पीड़ित वरिष्ठ नागरिक ने सुभाषनगर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार को बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उनके घर में कुछ समय पहले बिजली फिटिंग का काम हुआ था। मिस्त्री सौरभ सक्सेना से उनकी पत्नी के संबंध हो गए। उन्हें जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पत्नी से नाराजगी जताई। सौरभ का भी आना जाना बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि बुध-बृहस्पतिवार की रात पत्नी ने सौरभ के साथ मिलकर उनकी जान लेने की कोशिश की। दूध में नींद की गोली मिलाकर उन्हें पीने को दिया। दूध पीने के बाद उन्हें बेहोशी छाई तो सौरभ भी आ गया। उनके गले में फंदा कस दिया। शरीर पर हथौड़े से वार किए।

आरोप लगाया कि सीसीटीवी कैमरे बंद कर पत्नी और सौरभ उन्हें दूसरे कमरे में ले गए। उनकी चेकबुक, पासबुक कब्जे में ले ली। सौरभ ने उन्हें छत से फेंककर हत्या करने की धमकी दी। इस दौरान सौरभ ने इतनी शराब पी ली कि वह वहीं लुढ़क गया। मौका पाकर वह घर के बाहर पहुंचे तो उनकी पत्नी और उसके प्रेमी की कारस्तानी पड़ोसियों को पता लगी। पड़ोसियों ने फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिस को देखकर सौरभ भाग गया। पीड़ित ने बताया कि इससे पहले सौरभ उनकी पत्नी को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। अब उन्हें दोनों से जान को खतरा है। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

डॉक्टर की महंगी शराब प्रेमी को पिलाई, टल्ली हुआ तो बच सकी जान
सेवानिवृत्त डॉक्टर ने इंस्पेक्टर को बताया कि उनको दूध में नींद की गोली देने के बाद पत्नी ने सौरभ को बुला लिया था। सौरभ शराब का लती है। उसने पत्नी से शराब पीने की जिद की तो घर में रखी उनकी शराब पत्नी ने सौरभ को पिला दी। महंगी शराब देखकर सौरभ होश खो बैठा और जमकर शराब गटक गया। वह उनसे प्रॉपर्टी के कागजात पर दस्तखत कराने ही वाला था कि उससे पहले वह कुर्सी पर ही बेहोश हो गया। इस दौरान वह पूरी तरह होश में आ चुके थे तो भागकर जान बचा ली। सुभाषनगर थाना पुलिस सौरभ की तलाश कर रही है। बता दें कि सेवानिवृत्त डॉक्टर का भरा पूरा परिवार है। उनकी बेटी और बेटा बाहर अच्छे पदों पर कार्यरत हैं, बेटी की शादी भी हो चुकी है। सूचना पर बेटी और दामाद भी घर आ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें