फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त नहीं दुश्मन निकले शेखर, शकील और हैप्पी: कार में रजनीश को जमकर पिलाई शराब, उल्टी करते-करते निकली उसकी जान

Fri, 31 Oct 2025 09:53 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

मृतक के भाई नीतीश प्रसाद ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात 9 बजे रजनीश अपने दोस्त शेखर, शकील और हैप्पी के साथ कार से पार्टी करने गया था। रात 11 बजे दोस्तों ने रजनीश को घर छोड़ा तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह लगातार उल्टियां कर रहा था। 
विज्ञापन
रजनीश प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बरेली स्थित कैंट थाना क्षेत्र के नकटिया निवासी 26 वर्षीय रजनीश प्रसाद की देर रात एक पार्टी से लौटने के बाद संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने संदेह जताते हुए पुलिस को सूचना दी, कैंट पुलिस ने उसके तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मृतक के भाई नीतीश प्रसाद ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात 9 बजे रजनीश अपने दोस्त शेखर, शकील और हैप्पी के साथ कार से पार्टी करने गया था। रात 11 बजे दोस्तों ने रजनीश को घर छोड़ा तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह लगातार उल्टियां कर रहा था। परिवार को लगा कि शायद रजनीश ने ज्यादा शराब पी ली है इसलिए उन्होंने आराम करने दिया। थोड़ी देर बाद वह बाथरूम में गिर पड़ा। परिजन उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कैंट थाना पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तीनों दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि रजनीश और शेखर एक ही कंपनी में मैनेजर पद पर काम करते थे, इनमें भी रजनीश वरिष्ठ पद पर था। परिवार ने आशंका जताई कि कंपनी से जुडी प्रतिस्पर्धा में पार्टी के दौरान दोस्तों ने उसे कुछ गलत खिला दिया, जिससे रजनीश का शरीर नीला पड़ गया था। पिता मंटू प्रसाद ने कहा कि रजनीश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह का पता लगेगा, फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें