फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाभी से अफेयर... शादी के बाद से पत्नी पर ढाए जुल्म, फोन पर ससुर से युवक ने कहा- तुम जानो या तुम्हारी बेटी

Thu, 15 Jun 2023 10:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में एक युवक ने भाभी से अवैध संबंध की खातिर पत्नी को प्रताड़ित किया है। पीड़ित महिला ने पति और भाभी समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। भाभी से अवैध संबंध के चलते कासगंज निवासी युवक ने मढ़ीनाथ निवासी पत्नी को प्रताड़ित किया। महिला की शिकायत पर पति, उसके भाई और भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन


मढ़ीनाथ निवासी युवती की शादी कासगंज जिले के सोरों कस्बा निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही पति, उसका भाई और भाभी दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। उसके जेवर पति के भाई और भाभी ने रख लिए। 

युवती के पिता ने दो लाख रुपये उधार लेकर उसके पति को दिए। इसके बाद भी उनका रवैया नहीं बदला। आरोप लगाया कि उसके पति के अपनी भाभी से अवैध संबंध हैं, जिस कारण वह हर समय उनके पास ही रहता है और उसे प्रताड़ित करता है। 
विज्ञापन


युवती को दिल्ली बुलाकर इन लोगों ने परेशान किया, जिससे उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई। वह मायके आई तो पिता ने उसका इलाज कराया। सब ठीक होने पर उसके पिता ने उसके पति से संपर्क किया तो वह बोला कि तुम जानो और तुम्हारी बेटी जाने। इसके बाद युवक ने पत्नी को खर्चा देना भी बंद कर दिया। युवती की शिकायत पर सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें