फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में पति बना हैवान: बेल्ट से मारा...चाकू से किए वार, प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पत्नी की हत्या की

Sun, 15 Jun 2025 07:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

महिला की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण इकट्ठे हुए तो देखा कि पुष्पा का शव खून से लथपथ कमरे में पड़ा था। आरोपी भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के थाना भमोरा क्षेत्र के गांव दलीपुर में शनिवार रात अपनी पत्नी पुष्पा की हत्या करने वाले कुंवरसेन उर्फ ऋषिया को रविवार को जेल भेज दिया गया। आरोपी ने बताया कि वह काफी समय लुधियाना में रहा, जहां वग मजदूरी करता था। वहीं पर बिहार की निवासी युवती पुष्पा देवी भी मजदूरी करती थी। उन दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। तीन महीने पहले उसने पुष्पा से शादी कर ली, फिर अपने घर दलीपुर चला आया।

विज्ञापन

उसने बताया कि वह पत्नी के चाल-चलन पर शक करता था। शनिवार रात उसने काफी शराब पी रखी थी। पत्नी से उसने खाना देने को कहा। इसी दौरान उसका विवाद हो गया और उसने घर में रखे आलू छीलने वाले चाकू और सब्जी काटने वाले दूसरे चाकू से पुष्पा की हत्या कर दी। नशा उतरने पर उसे हत्या का अफसोस हुआ। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि आरोपी ने पत्नी की हत्या का गुनाह कबूल कर लिया है, उसे जेल भेजा गया है।

 

पहले घरवालों ने बचाया, रात में कर दी हत्या 
ऋषिया ने शनिवार शाम शराब पीने के बाद रात आठ बजे पत्नी के साथ मारपीट की जिस पर बुजुर्ग मां फूलावती ने लोगों को इकट्ठा कर मामला शांत कर दिया। जिसके बाद देर रात दोबारा शराब पीने चला गया और घर लौटने पर पत्नी को दोबारा बेल्टों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसी दौरान सब्जी काटने वाले चाकू से बेरहमी से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थी। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण इकट्ठे हुए तो देखा कि पुष्पा का शव खून से लथपथ कमरे में पड़ा था। आरोपी भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें