पदाधिकारी बोले- मौलाना को हाउस अरेस्ट करना नाइन्साफी
पुलिस की सहमति के बाद आईएमसी के कुछ पदाधिकारियों ने दामोदर स्वरूप पार्क जाकर वहां मौजूद एसडीएम नवाबगंज व सीओ तृतीय को ज्ञापन दिया। आईएमसी प्रवक्ता डॉ. नफीस खां ने पार्क में बैठकर सांकेतिक धरना देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें उठा दिया। तब नफीस खां ने मौलाना को हाउस अरेस्ट किए जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि हमारे ऊपर जुल्म हो और हमें अपनी बात भी न कहने दिया जाए, ये ठीक नहीं है। पार्क में पहुंचने वालों में डॉ. जर्रार, डॉ. मोहम्मद रिजवान, मुफ्ती एहसानुल हक, मुनीर इदरीसी आदि शामिल रहे।
आईएमसी का गिरफ्तारी का दावा, पुलिस ने किया इन्कार
आईएमसी पदाधिकारियों ने बताया कि पार्क के बाद पुलिस ने उन्हें बिहारीपुर चौकी बुला लिया। यहीं उन लोगों की सांकेतिक गिरफ्तारी कर तुरंत ही रिहाई दे दी गई। वहीं, पुलिस-प्रशासन ने गिरफ्तारी की बात से साफ इन्कार किया है।