पति पर किया हमला
पिछले महीने नीरज अपनी बहन के पास बिहारीपुर जा रहे थे, तभी चौपुला के पास शीतल और उसके मौसेरे भाई रिंकू ने रोक लिया। शीतल 15 लाख रुपये देने का दबाव बनाने लगी। नीरज ने फोन पर बहन को इस बारे में बताया तो शीतल ने फोन तोड़ दिया। इस बीच शीतल की मौसी शकुन, संदीप और अज्ञात लोग आ गए।
ये भी पढ़ें- बरेली में जन्मी दुर्लभ बच्ची: शरीर पूरी तरफ सफेद, निकल आए थे दांत; 30 लाख में एक होता है हार्लेक्विन बेबी
शीतल ने रॉड मारकर नीरज का कंधा तोड़ दिया। नीरज जमीन पर गिरा तो सभी ने मिलकर लात-घूसों से पीटा। नीरज की बात पुलिस ने नहीं सुनी तो उसने न्यायालय की शरण ली। नीरज की ओर से पत्नी शीतल, संदीप, शकुन, रिंकू, लल्ला बाबू और अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।