फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पत्नी और ससुराल वालों ने लिखवाए मुकदमे, परेशान कारपेंटर ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महिला ने मायके वालों के साथ मिलकर कारपेंटर पति पर कई मुकदमे करवा दिए। पति पर मकान बेचकर 25 लाख रुपये देने का दबाव बनाया। तनाव में आकर पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। कारपेंटर के भाई ने कोतवाली में आठ लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आजमनगर निवासी ताज की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, पांच साल पहले उनके छोटे भाई इस्लाम का निकाह इसी इलाके की शहाना से हुआ था। निकाह के बाद शहाना, उसकी मां और पांचों भाई इस्लाम को प्रताड़ित करते थे। शहाना और उसके मायके वालों ने रिश्तेदार वसीम से मिलकर इस्लाम पर कई फर्जी केस दर्ज करा दिए। पांच अप्रैल को इस्लाम दुकान से लौट रहे थे, तभी शहाना, नसरीन, मुन्ना, इमरान, अन्ना, जुबैर, भोलू और वसीम ने उनकी पिटाई कर दी।
रिपोर्ट के मुताबिक, इन आरोपियों ने इस्लाम पर मकान बेचकर 25 लाख रुपये देने का दबाव बनाया। उनको हत्या की धमकी दी गई। अवसाद में आए इस्लाम ने फंदा लगाकर जान दे दी। सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश का पालन नहीं कर पाए इस्लाम
भाई ताज ने बताया कि उनकी भाभी ने मुआवजा व भरण पोषण के लिए कोर्ट में मुकदमा कर रखा था। कोर्ट ने इस्लाम को आदेश दिया था कि वह अपनी पत्नी को 2.80 लाख रुपये दें। इस्लाम फर्नीचर के कारखाने में मजदूरी करते थे। उनके लिए यह रकम बहुत बड़ी थी। काफी प्रयास करके व कर्ज लेकर उन्होंने 60 हजार रुपये जुटाकर दिए, लेकिन वह कोर्ट के आदेश को पूरा कर सके। इस वजह से वह परेशान थे।
शादी के तीन महीने बाद से ही शुरू हो गई थी कलह
ताज के मुताबिक, उनकी भाभी का घर पड़ोस में ही था। इस्लाम की शादी के तीन महीने बाद ही पति-पत्नी के रिश्तों में खटास आने लगी थी। भाभी मायके चली गईं और उनके भाई पर गंभीर आरोप लगाए। इस्लाम पर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज करवा दिए और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। दूसरे भाई हसीब ने आरोप लगाया कि इस्लाम को उनकी पत्नी व ससुराल वाले मिलकर पीटते थे। उन्हें अक्सर ही नया मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी जाती थी। इससे इस्लाम बुरी तरह टूट चुके थे। वह अपने भाइयों व परिजनों को अपनी परेशानी बताते थे, पर कोई उनकी मदद नहीं कर पा रहा था। इसी उलझन में उन्होंने जान दे दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें