फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वायुसेना स्टेशन के विस्तार के लिए सैद्धांतिक अनुमति की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वायुसेना स्टेशन के विस्तार के क्रम में अब 93.798 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण के लिए रक्षा मंत्रालय से सैद्धांतिक अनुमति लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस संबंध में रक्षा संपदा अधिकारी ने एयरफोर्स अफसरों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय से एयरफोर्स स्टेशन के विस्तार के लिए मंजूरी मिलने के बाद भूमि अधिग्रहण की तैयारी चल रही है। करीब 93.798 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होना है। भूमि चिह्नित करने के संबंध में पूर्व में रक्षा संपदा कार्यालय ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा था। प्रशासन ने तहसील सदर के ग्राम भूड़ा, हाजीपुर ब्रजलाल, नगरिया कलां क्षेत्र की भूमि प्रस्तावित कर जानकारी उपलब्ध कराई थी। चिह्नित भूमि का रिकॉर्ड रक्षा संपदा कार्यालय ने वायुसेना स्टेशन को भेज दिया था। वायुसेना स्टेशन के अफसरों ने मौके पर 9.458 हेक्टेयर भूमि कम होने की बात कही है।
हालांकि, रक्षा संपदा कार्यालय ने वायुसेना अधिकारियों को पत्र भेजकर जमीन का आकलन करने के लिए जिला प्रशासन से संपर्क का सुझाव दिया है। साथ ही, भूमि अधिग्रहण की सैद्धांतिक अनुमति के लिए नियमानुसार कमेटी बनाकर रक्षा मंत्रालय को प्रस्ताव भेजने के लिए कहा है।
विज्ञापन


वर्तमान सर्किल रेट से तय होगा मुआवजा
रक्षा संपदा अधिकारी शिल्पा ग्वाल के मुताबिक, चिह्नित भूमि के अधिग्रहण के लिए मुआवजा वर्तमान सर्किल रेट के आधार पर तय किया जाएगा, पर रक्षा मंत्रालय की सैद्धांतिक अनुमति (आईपीए) जरूरी है। लिहाजा, एयरफोर्स अफसरों को नियमानुसार कमेटी गठित कर प्रस्ताव भेजने के लिए कहा है।

1349.303 हेक्टेयर में बसा है वायुसेना स्टेशन
वायुसेना स्टेशन बरेली का निर्माण वर्ष 1962 में हुआ था। तब इज्जतनगर के गांव हाजीपुर ब्रजलाल, भूड़ा, करमपुर चौधरी, कंजादासपुर, पीर बहोड़ा, चावड़, नगरिया कला में 707.97 एकड़ भूमि का अधिग्रहण हुआ था। वर्ष 1963 से 1975 तक क्रमवार पीर बहोड़ा, चावड़, नगरिया परीक्षित, कंजादासपुर, शिकारपुर चौधरी, मुड़िया अहमद नगर, खजुरिया, जुल्फीकार, गुलरिया, रजकुलनिसा, परतापुर जीवन सहाय, गिरधारीपुर की कई हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण हुआ। फिलहाल, 1349.303 हेक्टेयर भूमि पर त्रिशूल एयरबेस बसा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें