फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालवालों ने की ऐसी हरकत: भूल गए वो दामाद है... सास-ससुर और पत्नी ने किया ऐसा हाल; भीड़ ने किसी तरह बचाया

Mon, 11 Mar 2024 08:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

वीडियो में पत्नी और उसके पक्ष के लोग एक व्यक्ति को मारते-पीटते दिख रहे हैं। अधिवक्ताओं ने किसी तरह उसे बचाया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। 
विज्ञापन
मारपीट का वीडियो वायरल - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पेशी पर कचेहरी आए पति से पत्नी और उसके परिजनों ने मारपीट की। कार के शीशे पर पत्थर मारे। मारपीट और हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची। पति ने पत्नी, ससुर और अन्य के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। मारपीट और शीशा तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

बरेली के होली चौराहा संजय नगर निवासी अभिषेक शंखधार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। सोमवार की दोपहर वह पीलीभीत कचेहरी में अपने अधिवक्ता की सीट पर बैठा था। इसी समय पत्नी, ससुर और चाचा ससुर आ गए। विवाद करने लगे।

अधिवक्ताओं के सामने से उन पर हमला कर दिया। लात-घूसों से पीटा और जान से मारने की नीयत से उसका गला दबा दिया। मारपीट के समय किसी ने घटना का वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। वीडियो में पत्नी और उसके पक्ष के लोग एक व्यक्ति को मारते-पीटते दिख रहे हैं। अधिवक्ताओं ने किसी तरह उसे बचाया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। 
विज्ञापन

गाड़ी पर पत्थर फेंककर तोड़ा शीशा
आरोप है कि मारपीट के बाद पत्नी ने पति की कार पर पत्थर भी फेंका। इससे कार का आगे का शीशे में दरार पड़ गई। शीशा तोड़े जाने से अधिवक्ता नाराज हो गए। मामले की शिकायत बार एसोसिएशन से करने को कहा। पति-पत्नी के विवाद की वजह से कचेहरी में काफी देर तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें