बरेली से लगातार दूसरी बार बसपा का प्रत्याशी नहीं
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के चलते बरेली सीट सपा के खाते में जाने के कारण बसपा का प्रतिनिधितत्व नहीं हो पाया था। इस बार पूरे प्रदेश में अकेले ही चुनाव लड़ रही बसपा ने मास्टर छोटेलाल गंगवार को टिकट दिया था। लेकिन खामियां होने पर परचा खारिज हो गया। लिहाजा, इस लोकसभा चुनाव में अब बसपा से कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं है। बता दें कि मास्टर छोटेलाल गंगवार ने बीते विधान परिषद चुनाव में भी नामांकन कराया था, लेकिन कॉलम खाली रहने से परचा खारिज हुआ था।
आंवला सीट से ये मैदान में : भारतीय जनता पार्टी के धर्मेंद्र कश्यप, समाजवादी पार्टी के नीरज मौर्य, बहुजन समाज पार्टी के आबिद अली, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के राजकुमार पटेल, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के निर्मोद कुमार सिंह, पीस पार्टी के कौसर खान, बहुजन मुक्ति पार्टी के मक्खन लाल, वंचित समाज इंसाफ पार्टी के प्रेमपाल सागर, भारत जोड़ो पार्टी के मोहम्मद आमिर खान।
इनका परचा निरस्त : युवा जनक्रांति पार्टी के बलवान सिंह, आजाद समाज पार्टी कांशीराम के पवन कुमार, राष्ट्रीय सनातन पार्टी के मनोज कुमार यादव, अखिल भारतीय राजार्य सभा के मुनेश सिंह, निर्दल विवेक कुमार, धनपत सिंह, नीरज कुमार मौर्य, सुनीता, सत्यवीर सिंह, छोटेलाल, राम कुमार।