फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर बात करते-करते छात्रा ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
निहारिका (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
सुभाषनगर में किराये पर रहकर 11वीं में पढ़ रही थी बदायूं की छात्रा
विज्ञापन

बरेली। सुभाषनगर में किराये पर रहकर पढ़ाई कर रही बदायूं की 18 वर्षीय छात्रा की जहर खाने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जहर खाने से पहले छात्रा फोन पर किसी से बात कर रही थी। पोस्टमार्टम में भी जहर खाने से मौत की पुष्टि हुई है।
मूलरूप से बदायूं में सिविल लाइंस निवासी 18 वर्षीय निहारिका बरेली के इंटर कॉलेज में 11वीं की पढ़ाई कर रही थी। यहां वह सुभाषनगर के मोहल्ला मढ़ीनाथ में राजरानी यादव के मकान में किराये पर रहती थी। मकान के दूसरे हिस्से में तरुण मिश्रा अपने परिवार के साथ किराये पर रहते हैं। तरुण ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब ढाई बजे निहारिका ने उनका दरवाजा खटखटाया कि भैया उसकी तबीयत बिगड़ रही है, अस्पताल लेकर चलो। वह निहारिका को फौरन ही जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। तरुण का कहना है कि उनका दरवाजा खटखटाने से पहले निहारिका किसी से बात कर रही थी। आशंका जताई कि इसी दौरान उसने कुछ खा लिया, जिससे तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने निहारिका से फोन का पासवर्ड भी पूछा लेकिन उसने नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बोले- नहीं रखती थी फोन
निहारिका का फोन पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। सुभाषनगर इंस्पेक्टर नरेश कश्यप ने बताया कि युवती के परिजन का कहना है कि उसके पास फोन नहीं था लेकिन हमें फोन मिला है। उसके फोन की कॉल डिटेल निकलवाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजन को साथ ले जाकर उसके कमरे की तलाशी भी ली जाएगी। बरेली पहुंचे निहारिका के परिजन ने उसकी मौत का कारण पता होने से इनकार किया है। बताया कि वह दो दिन पहले ही घर से आई थी। किसी से विवाद या तनाव की आशंका से भी उन्होंने इनकार किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें