फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर बालजती स्कूल में दौड़ और निबंध प्रतियोगिता

विज्ञापन
बच्चों को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर शहर के बालजती प्राथमिक विद्यालय में सामान्य बच्चों ने दौड़ और दिव्यांग बच्चों ने निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

सामान्य बालिका वर्ग की दौड़ में अनु शर्मा जोगी प्रथम, प्राची द्वितीय, मंजू तृतीय रही। बालक वर्ग में शोहेब प्रथम, दिनेश द्वितीय और अहमद रजा तीसरे विजेता रहे। निबंध प्रतियोगिता में तन्वी प्रथम, मोहम्मद जुबेर द्वितीय और प्रियंका तृतीय स्थान पर रहीं। बालिका वर्ग की कुर्सी दौड़ में आतिफ ा नूरी, प्राची और सुमन पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की कुर्सी दौड़ विपिन पहले, विनीता दूसरे और सूरज गंगवार तीसरे स्थान पर रहे।
कला प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में गौरी, शहजिल और अहमद रजा विजयी रहे। बीएसए विनय कुमार ने बच्चों को सम्मानित करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक लाल बहादुर गंगवार, लेखाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार, जिला समन्वयक ह्देश गंगवार, अरविंद सक्सेना, समेकित शिक्षा की जिला कोआर्डिनेटर शिल्पी श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र अमन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें