फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गाड़ी खराब हुई तो शेड में रुके तस्करी के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र में पुलिस ने तीन डोडा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के पास 63 किलो डोडा छिलका बरामद किया है। इनमें एक आरोपी बदायूं जिले का बड़ा तस्कर बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार रात दरोगा अखिलेश उपाध्याय टीम के साथ गश्त कर रहे थे। सूचना मिली कि भरतौल हरूनगला रोड पर कुछ लोग संदिग्ध सामान के साथ खड़े हैं। पुलिस ने अंधेरे में बैठे तीनों लोगों को पकड़ लिया। इनमें थाना आंवला के गांव बझेड़ा निवासी रघुनाथ, थाना विशारतगंज के गांव रहमानपुर निवासी छत्रपाल और जिला बदायूं थाना बिसौली के गांव दसौलीगंज निवासी बबलू बताया।
तीनों ने बताया कि उनके पास जो बोरे हैं, उनमें डोडा छिलका भरा है। तीनों आरोपी विशारतगंज थाने के रहमानपुर निवासी अपने साथी बाबूराम और श्यामसुंदर के साथ पीलीभीत के बीसलपुर में माल सप्लाई करने जा रहे थे। कार खराब होने और बारिश की वजह से टिन शेड में खड़े हो गए।
विज्ञापन

जबकि बाबूराम और श्याम सुंदर दूसरा वाहन लेने चले गए। टीम ने सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव को भी मौके पर बुला लिया। बोरो में 63 किलो 30 ग्राम डोडा निकला। तीनों के खिलाफ बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इन्हें ट्रांजिट कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें