फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में चाचा बना जल्लाद: तंदूर गर्म न होने पर भड़का...गर्म तेल की कड़ाही हलवाई पर उड़ेली, बुरी तरह झुलसा शख्स

Wed, 29 Nov 2023 09:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

पीड़ित पक्ष ने तीन बरातियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी एसओ तिलक सिंह ने बताया कि इस मामले में तहरीर आई है। इसकी जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के मूसाझाग में मंगलवार रात एक शादी समारोह के दौरान खाना बना रहा कारीगर संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गया। उसने दूल्हे के परिवार वालों पर कड़ाही का खौलता तेल फेंकने का आरोप लगाया है। परिवार वालों ने कारीगर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


ग्राम मूसाझाग निवासी पन्नालाल विद्युत निगम में लाइनमैन हैं। मंगलवार रात उनकी बेटी की शादी थी। बरात कासगंज के सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव लहरा से आई थी। बरात चढ़ने के बाद सभी बराती और रिश्तेदार खाना खा रहे थे। बताते हैं कि इसमें हलवाई तरुण के साथ गिधौल निवासी कारीगर राजेश भी काम कर रहा था। आरोप है कि दूल्हे के चाचा तीन-चार लोगों के साथ आए और तंदूर गर्म न होने पर भड़क गए। उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी।

जब उसने विरोध किया तो उन्होंने नजदीक में सेंकी जा रही पू़ड़ी की कड़ाही उसकी ओर लौट दी, जिससे राजेश गंभीर रूप से झुलस गया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। इसकी सूचना पर युवक के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। वह राजेश को जिला अस्पताल ले गए। उन्होंने तीन बरातियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी एसओ तिलक सिंह ने बताया कि इस मामले में तहरीर आई है। इसकी जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें