फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलीः जयंत चौधरी को एयरपोर्ट पर रोका तो कार्यकर्ताओं ने जाम किया पीलीभीत हाईवे

विज्ञापन
बरेली एअरपोर्ट से लखीमपुर के लिए रवाना होते जयंत चौधरी।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी जाने के लिए एलायंस एयर के विमान से बरेली एयरपोर्ट पहुंचे थे रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर भी किया खूब हंगामा, पुलिस को दी गेट तोड़ने की धमकी, धरने पर बैठे

बरेली। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी लखीमपुर खीरी जाने के लिए मंगलवार को दिल्ली से एलायंस एयर के विमान से सुबह करीब साढ़े आठ बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक लिया। इससे गुस्साए पार्टी कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। तमाम कार्यकर्ता गेट पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने जैसे-तैैसे वहां से हटाया तो गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। बोले- पुलिस ने अगर उन्हें अंदर नहीं जाने दिया तो वे गेट तोड़ देंगे। इसी बीच जयंत चौधरी को एयरपोर्ट के अंदर हिरासत में लेने की खबर मिली तो कार्यकर्ताओं ने पीलीभीत हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब पौन घंटे बाद जयंत एयरपोर्ट से बाहर आए तब कार्यकर्ता शांत हुए।
तिकुनिया में हुए बवाल में मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए मंगलवार को अंतिम अरदास का आयोजन किया गया। इसमें शामिल होने के लिए राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी सुबह दिल्ली से एलायंस एयर के विमान से बरेली एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से उन्हें सड़क मार्ग से लखीमपुर जाना था। जयंत के आगमन की सूचना पर सुबह सात बजे से ही कार्यकर्ता एयरपोर्ट गेट के बाहर जुटने लगे थे। प्रशासन ने भी सुबह से ही एयरपोर्ट पर भारी पुलिस बल तैनात कर रखा था।
विज्ञापन

जयंत के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने जब एयरपोर्ट के अंदर जाने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें बाहर ही रोक दिया। इस पर कार्यकर्ता हंगामा करने लगे और गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए। इस बीच कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि पुलिस ने जयंत चौधरी को एयरपोर्ट के अंदर ही हिरासत में ले लिया है। इससे कार्यकर्ता भड़क गए और गेट पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने वहां से हटाया तो कार्यकर्ताओं ने पीलीभीत हाईवे जाम कर दिया। करीब पौन घंटे तक एयरपोर्ट के बाहर हंगामा होता रहा।
जिला प्रशासन के अफसर भी एयरपोर्ट पर पहुंच गए। पुलिस बल की संख्या भी बढ़ा दी गई। सुबह साढ़े नौ बजे जयंत चौधरी एयरपोर्ट से बाहर निकले तब कार्यकर्ताओं ने जाम खोला। इसके बाद करीब 60 गाड़ियों के काफिले के साथ जयंत चौधरी लखीमपुर के लिए रवाना हुए, लेकिन उनके काफिले को फिर नवाबगंज में रोक लिया गया। अनुमति देखने के बाद अधिकारियों ने जयंत के काफिले में सिर्फ तीन गाड़ियों को आगे जाने दिया। इसे लेकर नवाबगंज में भी खूब हंगामा हुआ। बाद में कार्यकर्ता दूसरे रास्ते से लखीमपुर के लिए रवाना हुए।

प्रशासन सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। हमारे नेता को एयरपोर्ट के अंदर एक घंटे से ज्यादा समय तक हिरासत में रखा गया। कार्यकर्ताओं को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। - विजय बहादुर सक्सेना, महानगर अध्यक्ष, रालोद

अंतिम अरदास में शामिल होने जाने पर किसी तरह की रोक नहीं थी। इसके बावजूद एयरपोर्ट पर प्रशासन ने हमारे साथ दुर्व्यवहार किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं को अंदर भी नहीं जाने दिया गया। - बाकर अली, जिलाध्यक्ष, रालोद

विज्ञापन


लखीमपुर की घटना को दबाने के लिए सरकार दमन पर उतारू है। बेवजह हमारे नेता को घंटे भर से ज्यादा समय तक एयरपोर्ट पर रोके रखा गया। कार्यकर्ताओं को भी अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। - सर्वेश पाठक, प्रवक्ता रालोद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें