फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान एक्सप्रेस का पहिया जाम, धुआं उठने से खलबली

Fri, 14 Apr 2017 01:30 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Wheel jams of Kisan Express, upset by the rise in smoke - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजपुर से चलकर धनबाद जा रही किसान एक्सप्रेस का एक्सल टूटने से बैरिंग जाम हो गए और ट्रैक पर पहिया घिसटने से धुआं उठने लगा जिसे देख यात्री सहम गए। बरेली जंक्शन पर ट्रेन रोक कर कोच को चेंज किया गया। जिसमें सवार 14 यात्री नए एसी कोच में शिफ्ट किए गए। इससे करीब एक घंटे तक व्यवधान उत्पन्न रहा। प्लेटफार्म नंबर एक पर आने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस को दो से निकाला गया। 
विज्ञापन

गाड़ी नंबर 14308 फिरोजपुर से चलकर धनबाद जा रही थी। बरेली से पहले एसी सेकेंड कोच नंबर 04158 का पहिया जाम होने से ट्रैक पर घिसटने लगा और चिंगारी निकलने से धुआं उठने लगा। यह देख यात्री सहम गए। ट्रेन को बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर रोका गया। देखा गया कि ट्रेन के एसी कोच के पहिये के अंदर का एक्सल टूट गया, जिससे बैरिंग के साथ पहिया भी जाम हो गया। इंजन से पीछे आठवें नंबर पर लगे इस कोच को हटाकर बरेली में खड़े एसी द्वितीय कोच नंबर 14054 लगाया गया। इस दौरान यात्रियों ने देरी होने पर काफी हंगामा किया। वहीं मेरठ से चलकर बरेली होते हुए सुबह नौ बजे लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस को प्लेटफार्म एक की बजाए दो से निकाला गया। सुबह दस बजे तक किसान एक्सप्रेस का डैमेज कोच बदलकर गाड़ी को आगे रवाना किया गया। साथ ही इस कोच में डैमेज कोच में सवार 14 यात्री शिफ्ट करके भेजे गए। डैमेज कोच को सिक लाइन में मरम्मत के लिए खड़ा कर दिया गया। 

शुक्र रहा समय से देख लिया पहिया, वरना हो जाता हादसा
बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे बरेली जंक्शन के आउटर पर आई किसान एक्सप्रेस का पहिया जाम होकर ट्रैक पर घिसट रहा था। आउटर से आगे ट्रेन चेक करने वाले स्टाफ ने इसे देख लिया और सूचना देकर ट्रेन को स्टेशन पर रुकवा दिया गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। अन्यथा ट्रेन का एसी कोच डैमेज होने से निकली चिंगारी से आग लगने का अंदेशा रहता है। 
विज्ञापन


किसान एक्सप्रेस का एसी कोच डैमेज हो गया था। कोच को बदलकर नया लगा दिया गया और उसमें सवारी भी शिफ्ट कराकर ट्रेन को आगे भेज दिया गया। डैमेज कोच मरम्मत के लिए सिक लाइन में खड़ा करा दिया गया है। 
विज्ञापन

चेतन स्वरूप शर्मा, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें