फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फरीदपुर में पश्चिम बंगाल की युवती से दुष्कर्म, पति समेत चार लोगों पर दर्ज रिपोर्ट

Thu, 24 Oct 2024 06:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के फरीदपुर थाने में पश्चिम बंगाल निवासी युवती ने दुष्कर्म के आरोप में पति सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर निवासी युवक ने पश्चिम बंगाल की युवती को प्रेम प्रसंग में फंसाकर उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती के जब दबाव बनाया तो आरोपी ने उससे निकाह कर लिया। ससुराल में उसका उत्पीड़न हुआ। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की रहने वाली युवती नोएडा के निजी हॉस्पिटल में नौकरी करती थी। वहीं उसकी मुलाकात फरीदपुर के रहने वाले युवक से हुई। युवक ने उसे निकाह का झांसा देकर प्रेम प्रसंग में फंसा लिया। उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने जब निकाह करने को कहा तो आरोपी ने मना कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने उससे निकाह कर लिया। 

यह भी पढ़ें- हादसे में दो महिलाओं की मौत: स्कूटी से घर जा रही थीं दोनों... रोडवेज बस ने कुचला; मंजर देख सहम गए लोग
विज्ञापन

 

विज्ञापन

कई बार कराया गर्भपात 
आरोप है कि निकाह के बाद ससुरालवाले उसे प्रताड़ित करने लगे। ससुरालवालों ने कई बार उसका गर्भपात कराया। उसे घर से निकाल दिया, तब वह अपने मायके चली गई। 20 अक्तूबर को विवाहिता वापस ससुराल आई। आरोप है कि पति और ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सास ने धमकी दी कि वह उसके बेटे का पीछा छोड़ दे नहीं तो उसका दुष्कर्म करवाएंगे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति, ससुर, सास सहित चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें