फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Weather: बरेली में सर्दी का सिलसिला जारी, सुबह से छाया घना कोहरा, शीतलहर से कोल्ड डे की स्थिति

Sat, 27 Jan 2024 10:50 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

Weather Update: रुहेलखंड में 30 जनवरी तक राहत के आसार नहीं है। बरेली में शनिवार सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है।शीतलहर नश्तर से चुभ रही है। मंडल के बाकी जिलों में भी यही हाल है। 
विज्ञापन
बरेली में छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनवरी महीना बीतने को है, लेकिन बरेली में सर्दी का सितम कम नहीं हुआ। शुक्रवार को दोपहर एक बजे से हल्की धूप खिली थी, लेकिन सर्द के हवा के चलते लोग ठिठुरते रहे। शाम होते ही फिर घना कोहरा छा गया। शनिवार सुबह भी कोहरा छाया हुआ है। सुबह न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 15 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 30 जनवरी तक घना कोहरा और कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। शीतलहर भी सताएगी। रुहेलखंड के बाकी जिलों में भी यही हाल है। बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर जिले में भी कोहरा छाया हुआ है। पहाड़ से आ रही बर्फीली से हवा से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। 
 
जनवरी के पहले दिन से हो रही भीषण सर्दी 
बरेली समेत पूरे मंडल में जनवरी के पहले दिन से ही भीषण सर्दी हो रही है। महीना बीतने वाला है, लेकिन लोगों को राहत नहीं मिली। हर सुबह कोहरे में लिपट रही। शीतलहर नश्तर सी चुभती रही। गणतंत्र दिवस पर सुबह से घना कोहरा छाया रहा। दोपहर के वक्त धूप खिली, लेकिन बेअसर रही। शाम छह बजे से फिर घना कोहरा छाने लगा। कोहरे के कारण दृश्यता 50 से 200 मीटर तक रही। जगह-जगह अलाव जलाकर लोग ठंड से निजात पाने का प्रयास करते नजर आए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें