फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बरेली समेत आसपास के जिलों में बदला मौसम, तेज हवा के साथ बारिश; गेहूं की फसल गिरी

Sun, 15 Mar 2026 12:54 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में माहभर से हर दिन तल्ख हो रहे मौसम के तेवर रविवार को बारिश होने से नरम पड़ गए। सुबह से ही बादल छा गए। दोपहर में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर तीन दिन तेज हवा संग बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
मीरगंज में तेज हवा से गेहूं की फसल गिरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली समेत आसपास के जिलों में मौसम बदल गया है। रविवार को सुबह से ही बादल छा गए। तेज हवा चलने लगी। बरेली जिले में सुबह करीब सात बजे बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दोपहर 12 बजे के करीब फिर से काले घने बादल छा गए और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। मीरगंज तहसील क्षेत्र में तेज हवा चलने से गेहूं की फसल गिर गई है। बेमौसम बारिश होने और तेज हवा चलने से गेहूं और सरसों की फसल को भी नुकसान होने की आशंका है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर जिले में भी मौसम में बदलाव हुआ है। मौसम विभाग ने तेज हवा के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, पुरवा हवा के साथ निम्न क्षोभमंडल में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों से सटे मैदानी इलाकों विशेषकर रुहेलखंड क्षेत्र में बादलों का प्रवेश हुआ है। निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने पर हल्की, तेज बारिश का अनुमान है। कुछ इलाकों में ओले गिरने की आशंका भी जताई है। इससे पूर्व शनिवार को सुबह से शाम तक धूप और बादलों की लुकाछिपी जारी रही। दिन के तापमान में करीब तीन डिग्री और रात में दो डिग्री गिरावट हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 30.6 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

तराई में भी मौसम ने ली करवट 
तराई के जनपद पीलीभीत में भी मौसम ने करवट ली है। सुबह पांच बजे से ही आसमान में बादल छा गए। सुबह करीब आठ बजे हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे तापमान में गिरावट आई है। तेज हवा चलने से लोगों को सर्दी का अहसास हुआ है। सुबह के वक्त तेज हवा और बूंदाबांदी के चलते सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखी। बादल छाए होने से अंधेरा बना रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक बारिश होने की संभावना जताई है। 
 
विज्ञापन

बदायूं में तेज हवा के साथ हुई बारिश
बदायूं में रविवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं सड़कों पर निकलने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण ठंडा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिन तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है और कहीं-कहीं हल्की बारिश या तेज हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें