फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बादलों की आगोश में बरेली, सुबह से रिमझिम बारिश, तीन दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

Tue, 02 Jul 2024 11:06 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली समेत आसपास के जिलों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। बरेली में मंगलवार को सुबह पांच बजे से बारिश शुरू हुई, जो आठ बजे तक जारी रही। पांच जुलाई तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन
बरेली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार को सुबह पांच बजे से बारिश शुरू हो गई। शहर से लेकर देहात तक कभी हल्की तो कभी तेज बारिश हुई। आसपास के जिलों में भी बरसात हुई है। घने काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 32.2 मिमी बारिश हुई है। पांच जुलाई तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। बारिश से तापमान में गिरावट हुई है। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन


कई बार बदले मौसम के तेवर 
सोमवार को मौसम के तेवर दिन में कई बार बदले। सुबह धूप फिर बादल और फिर हल्की बारिश होने से लोगों को राहत मिली। रविवार सुबह मौसम साफ रहा। धूप निकली तो लोग उमस से बेहाल होने लगे। सुबह दस बजे बादल घिरने लगे। 12 बजे हल्की बारिश शहर के कुछ स्थानों पर हुई। फिर आसमान साफ हुआ और धूप निकली। दोपहर दो बजे फिर घने बादल मंडराए और जगह-जगह रिमझिम जारी रही। 

Trending Videos
विज्ञापन

बरेली में येलो अलर्ट जारी 
मंगलवार को सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बरेली-बदायूं में येलो अलर्ट और शाहजहांपुर पीलीभीत में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लखीमपुर खीरी में भी भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर के अलनीनो की परिस्थितियों में बदलाव से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ी है। बारिश जारी रहने का अनुमान है। सोमवार को पारा अधिकतम 34.1 डिग्री और न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें