फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: प्रदेश में लगातार दूसरे दिन सबसे ठंडा रहा बरेली, न्यूनतम पारा @5.5 डिग्री; रात में ठिठुर रहे लोग

Tue, 12 Dec 2023 07:45 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly Weather : एक सप्ताह से तापमान में तेजी से उतार-चढ़ाव हुआ है। इसी के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। अब अधिकतम तापमान भी गिर रहा है। रविवार सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। 
विज्ञापन
स्टेशन पर कंबल ओढ़े बैठे यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदलते मौसम में लुढ़क रहे न्यूनतम और अधिकतम पारे से बरेली लगातार दूसरे दिन भी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। रविवार की रात न्यूनतम पारा 5.5 डिग्री तक गिर गया, जबकि अधिकतम पारा लुढ़क कर 21.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। न्यूनतम तापमान ने हल्द्वानी को भी पीछे छोड़ दिया। ठंड से लोग ठिठुरने लगे हैं। 

विज्ञापन


एक सप्ताह से तापमान में तेजी से उतार-चढ़ाव हुआ है। इसी के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। अब अधिकतम तापमान भी गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार दिन भर हल्के बादल मंडराने और रात में सर्द हवा ने गलन बढ़ा दी। न्यूनतम पारा ठिठुरा और करीब एक डिग्री गिरावट के बाद सात डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

Bareilly: रिश्वत लेने की आरोपी महिला दरोगा की जमानत अर्जी खारिज, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांगे थे 25 हजार रुपये
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक अभी अगले तीन दिनों तक मौसम इसी तरह का रहने का अनुमान है। अगले तीन दिनों में पूरे रुहेलखंड क्षेत्र में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी।

अधिकतम तापमान में गिरावट
मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट के अनुसार रविवार को उत्तर प्रदेश में बरेली का अधिकतम तापमान सबसे कम रहा। अधिकतम तापमान 21.8 और न्यूनतम 5.5 रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम मुजफ्फरनगर का 5.5 रहा। अधिकतम तापमान सबसे कम होने से भी बरेली प्रदेश के सबसे ठंडे शहर में शामिल रहा।
 
विज्ञापन

बीते सात दिनों का तापमान
तिथि             अधिकतम न्यूनतम
11 दिसंबर            21.8   5.5
10 दिसंबर            22.4   7.0
9 दिसंबर             23     7.8
8 दिसंबर             24.1   9.7
7 दिसंबर             25.5  10.0
6 दिसंबर             25.5   8.4
5 दिसंबर             24.5  10.6
4 दिसंबर             21.9  14.1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें