मौसम का मिजाज, फसलों के लिए अनुकूल
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. रंजीत सिंह के मुताबिक धान की फसल कट चुकी है। किसानों ने मटर, चना, सरसों, गोभी, गेंहू आदि फसलों की बुवाई, पौध लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में नमी युक्त मौसम होने से अनुकूल माहौल बीजों को तेजी से पनपने के लिए मिलेगा। बारिश हुई तो सिंचाई से भी राहत रहेगी।
सर्दी की आहट से गर्म हुआ कपड़ों का बाजार
ठंड के दस्तक देते ही कुतुबखाना, कोहाड़ापीर, आलमगिरीगंज, सुभाषनगर, राजेंद्र नगर, पीलभीत बाईपास में ऊनी और गर्म कपड़ों की दुकानों के साथ ही, रजाई, गद्दे और कंबल का बाजार सज गया। सर्दियों से निपटने के लिए जरूरत के मुताबिक खरीदारी हो रही है। ऊनी कपड़ों में ब्लॉसम, रोजी क्रिस्टीना, फेदर की मांग ज्यादा है। जींस जैकेट, ऊनी शर्ट, स्वेटर, मफलर, गर्म टोपी की खूब बिक्री शुरू हो गई है।