तीन दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन दिन तक मौसम में बदलाव की आशंका है। इसी क्रम में बरेली के साथ ही पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं और लखीमपुर खीरी भी प्रभावित होंगे। इन जिलों में यलो अलर्ट के तहत मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ ही आंधी आने की चेतावनी दी गई है। शुक्रवार को जारी अनुमान के अनुसार बदायूं व शाहजहांपुर को सिर्फ 12 से 13 तारीख में इससे राहत मिल सकती है। बाकी जिलों में आंधी संग बादल उमड़ने, बिजली गिरने और छिटपुट बारिश होने की आशंका रहेगी।