फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशनुमा रहा मौसम, सर्द हवाओं का असर हुआ कम

विज्ञापन
लगातार दूसरे दिन भी धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो गया। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। लगातार दूसरे दिन धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो गया है। आने वाले दिनों में अब तापमान में लगातार इजाफा होगा। अब सर्द हवाएं भी परेशान नहीं करेंगी। शनिवार को भी मौसम पूरी तरह से साफ रहने के साथ अच्छी धूप खिलेगी। लगातार धूप खिलने और मौसम साफ रहने से शीतलहर की विदाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

जनवरी के दूसरे सप्ताह से ही मौसम लगातार खराब चल रहा था। फरवरी के पहले सप्ताह तक शीतलहर के साथ बारिश, कोहरा, बूंदाबांदी भी परेशान करती रही थी। बुधवार को सुबह के वक्त तेज बारिश के बाद दिन भर बादल छाए रहे थे। बृहस्पतिवार से मौसम में सुधार हुआ। बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को भी चटख धूप खिलने से मौसम काफी खुशनुमा हो गया। शुक्रवार को धूप खिलने के बाद तापमान में इजाफा हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम आठ डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया। हवाओं की रफ्तार चार किमी प्रति घंटा और वातावरण में आद्रता 55 प्रतिशत के आस-पास रही।
लगातार दूसरे दिन भी धूप खिलने से लोग घरों से निकले। बाजारों में भीड़-भाड़ रही। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि अब शीतलहर परेशान नहीं करेगी। आने वाले दिनों में लगातार धूप खिलने से तापमान में इजाफा होगा। पश्चिमी विक्षोभ का प्रकोप कम होने से सर्द हवाओं का प्रकोप भी कम रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें