फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पेयजल का संकट दूर न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी

Wed, 17 Jun 2026 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में पानी का संकट गहराता जा रहा है। विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षक व कर्मचारी भी परेशान हैं। परिसर में रहने वाले पचास से अधिक परिवारों को भी दिक्कत हो रही है। इसको लेकर कॉलेज कर्मचारी जितेंद्र मिश्रा ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीएम को भेजी शिकायत में जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि परिसर में करीब 15 दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित है। कहा कि यदि सात दिन के भीतर पानी की आपूर्ति ठीक नहीं हुई, तो परिसर में भूख हड़ताल की जाएगी।
कॉलेज में दो सबमर्सिबल लगाकर समस्या दूर करने का दावा किया गया है। मगर, यह पर्याप्त नहीं हैं। आवश्यकता कॉलेज में बड़े ट्यूबवेल ठीक कराने की है। इन बड़े ट्यूबवेल को ठीक कराने में बड़ा खर्च आएगा।
विज्ञापन

हॉट एंड कोल्ड प्रभारी सूरज साहू ने बताया कि नए परीक्षा भवन और कॉमर्स ब्लॉक के पास दो सबमर्सिबल की बोरिंग कराई गई है। पांच प्वाइंट छात्रावास से भी कर्मचारियों की सुविधा को दिए गए हैं। समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठेकेदार से ट्यूबवेल की गहरी बोरिंग के लिए चर्चा चल रही है। यह काम एक-दो दिन में शुरू होने की उम्मीद है। कॉलेज परिसर में नगर निगम का एक ट्यूबवेल भी है, लेकिन उसकी पाइपलाइन टूटी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें