दुनका। शाही थाना क्षेत्र के गांव दुनका में होलिका की जगह अवैध कब्जा हटाने के लिए राजस्व विभाग और पुलिस की टीम ने पहुंचकर कब्जा स्वयं से हटाने की चेतावनी दी है। बात नहीं मानने पर शनिवार की सुबह टीम बलपूर्वक कार्रवाई करेगी।
शाही थाना क्षेत्र के गांव दुनका में जिला पंचायत सदस्य मुन्नू गंगवार के नेतृत्व में सनातन धर्म सेवा समिति के सदस्यों ने जाकर एसडीएम तृप्ति गुप्ता से होलिका की जगह पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की थी।
शिकायत में बताया गया था कि सनातन धर्म सेवा समिति एवं गांव के सहयोग से हर वर्ष होली तिड़हरी जुलूस निकाला जाता है। उस जगह पर सहमति से कुछ लोगों के फड़ लगवा दिए जाते हैं, लेकिन इस बार कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है।
शुक्रवार को पुलिस और राजस्व टीम गांव दुनका पहुंची। शाम तक कब्जे हटवाने की चेतावनी दी। कहा अगर स्वयं कब्जे नहीं हटाए तो शनिवार को प्रशासन सख्ती करेगा। संवाद